इजहार ने पंचायतों का दौरा कर मांगा वोट

इजहार ने पंचायतों का दौरा कर मांगा वोट 3 हैज4 में जनसंपर्क करते इजहार अंसारीहजारीबाग. सदर पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार इजहार अंसारी ने कई पंचायतों का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में लागू कराया जायेगा. युवाओं को रोजगार […]

इजहार ने पंचायतों का दौरा कर मांगा वोट 3 हैज4 में जनसंपर्क करते इजहार अंसारीहजारीबाग. सदर पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार इजहार अंसारी ने कई पंचायतों का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में लागू कराया जायेगा. युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा. सभी गांवों तक सड़क, पुल- पुलिया की व्यवस्था,खेतों में सिंचाई की समुचित व्यवस्था,जरूरतमंदों को इंदिरा आवास,अंत्योदय अनाज, बीपीएल अनाज,शौचालय निर्माण कराऊंगा. डिग्री कॉलेज,हाई स्कूल की व्यवस्था सुनिश्चित कराना है. क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. इस अवसर पर लखन महतो, वीरेंद्र यादव,सुरेंद्र पांडेय, मो जुबैर, शाहिद अनवर, सुखदेव यादव, विवेक सिंह, अभिनीत सिन्हा, सुधीर कुमार,मिथुन कुमार,मो शौकत समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >