..पंचायत का चहुंमुखी विकास करेंगे : अकबर फोटो : हंटरगंज 1 में जनसंपर्क चलाते अकबर अंसारी़हंटरगंज. नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो अकबर अंसारी ने गुरुवार को मतदाताओं के बीच जनसंपर्क चलाकर एक मौका देने की अपील की़ उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला, तो पंचायत का समुचित विकास करूंगा़ सभी धर्म, समुदाय को साथ लेकर चलुंगा़ जनता का सेवक बनकर पंचायत का चहुमुखी विकास करना हमारी प्राथमिकता है़ इंदिरा आवास, विधवा, वृद्धा पेंशन, छात्रवृति, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता में है़ उन्होंने भोजपुर, बांझी , खुंटीकेवाल, सोहाद आदि गांवों में भ्रमण किया़ जनसंपर्क कर वोट करने की अपील की : बिरेंद्र फोटो : हंटरगंज 2 में जनसंपर्क चलाते बिरेंद्र कुमाऱ हंटरगंज. नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बरियारचक, उचला, नावाडीह, खुंटीकेवाल आदि गांवों में जनसंपर्क चलाया़ इस मौके पर मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की़ उन्होंने कहा कि जनता एक मौका देती है तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा़ उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा़ सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाऊंगा़ गरीबों को उनका हक दिलाउंगा़ बुनियादी समस्याओं को दूर करुंगी : संगीता फोटो : हंटरगंज 3 में संगीता देवी़ हंटरगंज. केदली पंचायत के पंसस प्रत्याशी संगीता देवी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क चला कर मतदाताओं से वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि एक मौका मिला, तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करूंगी़ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेजयल जैसी बुनियादी समस्या को दूर कर केदली को आदर्श पंचायत बनाऊंगी़ इस मौके पर बिहारी, गोखना, गडकेदली, नावाडीह आदि गांवों में जनसंपर्क चलाया़ इस मौके पर कई समर्थक शामिल थे़
..पंचायत का चहुंमुखी विकास करेंगे : अकबर
..पंचायत का चहुंमुखी विकास करेंगे : अकबर फोटो : हंटरगंज 1 में जनसंपर्क चलाते अकबर अंसारी़हंटरगंज. नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो अकबर अंसारी ने गुरुवार को मतदाताओं के बीच जनसंपर्क चलाकर एक मौका देने की अपील की़ उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला, तो पंचायत का समुचित विकास करूंगा़ सभी धर्म, समुदाय को […]
