.. प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

.. प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत फोटो- 3 सीएच 1 में रतन सिंह, 2 में चांदो देवी, 3 में राकेश सिंह, 4 में रूबी वर्मा, 5 में गुलशन परवीन, 6 में यशोदा देवीचतरा़ तीसरे चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी शक्ति झोंक दी़ कहीं जनसंपर्क, […]

.. प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत फोटो- 3 सीएच 1 में रतन सिंह, 2 में चांदो देवी, 3 में राकेश सिंह, 4 में रूबी वर्मा, 5 में गुलशन परवीन, 6 में यशोदा देवीचतरा़ तीसरे चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी शक्ति झोंक दी़ कहीं जनसंपर्क, कहीं डोर टू डोर तो कहीं मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रचार-प्रसार किया़ सभी ने क्षेत्र व पंचायत के विकास के नाम पर वोट मांगा़ सीमा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रामरतन कुमार ने सीमा, रंगवारा, डाढा, हासबो, सोनपुर आदि गांवों में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की़ पाराडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी चांदो देवी ने पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिये मतदाताओं से दुबारा मौका देने की अपील की़ सीमा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राकेश उर्फ मिथलेश सिंह ने मतदाताओं से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की़ साथ ही कहा कि पिछले पांच वर्षों में पंचायत में कई विकास कार्य किये है़ दुबारा मौका जनता देती है तो उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा़ चतरा जिला परिषद भाग-6 के जिप प्रत्याशी रूबी वर्मा ने उंटा, गंधरिया, टिकर, ओबरा, चंगेर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से एक मौका देने की अपील की़ गोढाई पंचायत के मुखिया प्रत्याशी गुलशन परवीन ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगा़ साथ ही कहा कि चुनाव जीतने पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाऊंगी़ अब जनता को सही प्रत्याशी का चयन करना है़ चतरा जिला परिषद 6 के जिप प्रत्याशी यशोदा देवी ने सीमा, हफुआ, डहुरी, टिकर, चंगेर, ओबरा आदि गांवों में लोगों से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की़ उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी समस्या को दूर करने के लिए दुबारा मौका देने की अपील की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >