चुनाव में पुलिस को चौकसी बरतने का नर्दिेश

चुनाव में पुलिस को चौकसी बरतने का निर्देश हजारीबाग. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का चुनाव शांति व सुरक्षा के बीच कराने को लेकर एसपी अखिलेश कुमार झा ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ नगर भवन में गुरुवार को बैठक की. उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव […]

चुनाव में पुलिस को चौकसी बरतने का निर्देश हजारीबाग. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का चुनाव शांति व सुरक्षा के बीच कराने को लेकर एसपी अखिलेश कुमार झा ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ नगर भवन में गुरुवार को बैठक की. उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव के दौरान सभी लोग चौकसी बरतें. संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी के दिशा-निर्देश पर कार्य करें. बूथ पर मतदाताओं को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया. बैठक में डीएसपी, इंस्पेक्टर, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी एवं कई दारोगा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >