भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार

भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार बरकट्ठा़ भाजपा मंडल की होनेवाली सांगठनिक चुनाव की गतिविधियां बरकट्ठा में जोर पकड़ने लगी है़ बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए महावीर साहू तथा चलकुशा के लिए रघुवीर महतो को जिला से चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है़ मंडल कमेटी का चुनाव दोनों प्रखंडों में दिसंबर माह […]

भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार बरकट्ठा़ भाजपा मंडल की होनेवाली सांगठनिक चुनाव की गतिविधियां बरकट्ठा में जोर पकड़ने लगी है़ बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए महावीर साहू तथा चलकुशा के लिए रघुवीर महतो को जिला से चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है़ मंडल कमेटी का चुनाव दोनों प्रखंडों में दिसंबर माह के अंत तक कर लिया जायेगा. वर्तमान मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद बरकट्ठा प्रखंड में दो बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं. इसलिए केवल प्रसाद इस बार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नहीं बन सकते है़ं बरकट्ठा प्रखंड मंडल अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में पहला नाम रामप्रवेश साव का सामने आ रहा है़ इसके बाद केदार साव, टुकलाल नायक, प्रकाश चौधरी, भोला प्रसाद, रितलाल प्रसाद, अनील आजाद, दिलीप मंडल के नाम की चर्चा हो रही है़ बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में आम सहमति के आसार नहीं है़ं यहां भाजपा का कई गुट है़ सभी गुट के लोग अध्यक्ष बनने-बनाने की दौड़ में लगे हैं. जबकि पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि चुनाव के पहले मंडल की बैठक होगी. इसके पश्चात बूथ प्रभारी नियुक्त कर बूथ का चुनाव कराया जायेगा़ बूथ प्रभारी बनने के बाद संगठन की राय एवं आम सहमति से प्रखंड मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव किया जायेगा़ अध्यक्ष पद के सभी दावेदार अभी से ही रणनीति बनाने में जुट गये है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >