..चुनाव में हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मी जायेंगे

..चुनाव में हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मी जायेंगेडीसी ने की चौथे चरण के मतदान की समीक्षा़ बूथ स्थानांतरण से संबंधित प्रस्ताव मांगा़ फोटो : बैठक करते डीसी, एसपी व अन्य, 2 सीएच 7 में़ चतरा. उपायुक्त अमित कुमार ने बुधवार को चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की़ बैठक में कलस्टर में उपलब्ध सुविधा, बूथ […]

..चुनाव में हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मी जायेंगेडीसी ने की चौथे चरण के मतदान की समीक्षा़ बूथ स्थानांतरण से संबंधित प्रस्ताव मांगा़ फोटो : बैठक करते डीसी, एसपी व अन्य, 2 सीएच 7 में़ चतरा. उपायुक्त अमित कुमार ने बुधवार को चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की़ बैठक में कलस्टर में उपलब्ध सुविधा, बूथ स्थानांतरण, होलीकॉप्टर लैंडिंग से संबंधित कई मामलों पर चर्चा की गयी़ उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि चौथे चरण में लावालौंग, कुंदा व हंटरगंज में मतदान होना है़ उपायुक्त ने उक्त प्रखंड के बीडीओ को बूथ स्थानांतरण से संबंधित प्रस्ताव दो दिनों के अंदर देने का निर्देश दिया़ साथ ही मतदान कर्मियों को कलस्टर पर रूकने व उपलब्ध सुविधा की समीक्षा की़ उपायुक्त ने कलस्टर पर जेनेरेटर, खाने-पीने व रहने की व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित बीडीओ को दिया़ साथ ही अति संवेदनशील बूथों पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग करने की बात कही़ एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने अति संवेदनशील बूथों पर अर्ध सैनिक बलों की तैनात करने की बात कही़ बैठक में डीडीसी बिरसाय उरांव, सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग, प्रभारी डीपीआरओ भोलानाथ लागुरी, सत्यप्रकाश, बीडीओ निदेश सुरीन, जयपाल सोय, मो० आफताब आलम समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >