पंचायत का संपूर्ण विकास करूंगी: यासमीन

पंचायत का संपूर्ण विकास करूंगी: यासमीन कटकमसांडी. सुल्ताना पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी यासमिन तारा (पति बेलाल) ने सुल्ताना, मयातू और तिलैया में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से हाथ जोड़ कर वोट मांगा. कहा कि चुनाव जीती तो पंचायत का संपूर्ण विकास करूंगी. फिलहाल पंचायत के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली है. […]

पंचायत का संपूर्ण विकास करूंगी: यासमीन कटकमसांडी. सुल्ताना पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी यासमिन तारा (पति बेलाल) ने सुल्ताना, मयातू और तिलैया में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से हाथ जोड़ कर वोट मांगा. कहा कि चुनाव जीती तो पंचायत का संपूर्ण विकास करूंगी. फिलहाल पंचायत के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली है. कई लोग इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड से वंचित हैं. पंचायत की सड़कें कच्ची है. इन सारी समस्याओं को दूर करूंगी. पांच साल में पंचायत की तसवीर बदल दूंगी. शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करूंगी. जरूरतमंदों को सारी सुविधा उपलब्ध कराऊंगी. जनसंपर्क अभियान में विजय गिरि, मंसूर, प्रकाश सोनी, गुलाम, शंभु राणा, मो आरिफ, लखन राम, तुलसी साव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >