अच्छे व्यक्ति को चुनें तो विकास होगा : ब्रजकिशोर 1 इचाक 1में- सभा को संबोधित करते ब्रजकिशोर जायसवाल व अन्य1 इचाक 2में- मतदाताओं से समर्थन की अपील करती अंजलि मेहताइचाक. शिक्षित, अनुभवी, ईमानदार व अच्छे व्यक्ति को चुनें. जो आपकी भावना और जरूरत को समझे, तो क्षेत्र का विकास होगा. उक्त बातें निवर्तमान जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने मंगलवार को इचाक पूर्वी क्षेत्र सं 10 की जिप सदस्य उम्मीदवार श्रीमती अंजलि मेहता के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. कहा कि क्षेत्र के विकास का सपना जो हमने देखा है, उसे पुरा करने के लिए अंजलि मेहता को वोट दें. उन्होंने चुनाव प्रचार के क्रम में इचाक, कुरहा, बरवां, अलौंजा, तेतरिया, जलौंध, करियातपुर, मोकतमा, मंगुरा, चंदा, उरूका, लोहंडी समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया. चुनाव प्रचार अभियान में बोंगा पंचायत के निवर्तमान मुखिया भागवत मेहता, सुनील मेहता, मुखलाल मेहता, भीम मेहता, अनिल मेहता, पंसस जितेश्वर प्रसाद, उपेंद्र कुमार, संजय मेहता, बद्री मेहता, नंदलाल मेहता, नवलेश कुमार, अनुज कुमार मेहता, हरिहर मेहता समेत कई लोग शामिल थे.
अच्छे व्यक्ति को चुनें तो विकास होगा : ब्रजकिशोर
अच्छे व्यक्ति को चुनें तो विकास होगा : ब्रजकिशोर 1 इचाक 1में- सभा को संबोधित करते ब्रजकिशोर जायसवाल व अन्य1 इचाक 2में- मतदाताओं से समर्थन की अपील करती अंजलि मेहताइचाक. शिक्षित, अनुभवी, ईमानदार व अच्छे व्यक्ति को चुनें. जो आपकी भावना और जरूरत को समझे, तो क्षेत्र का विकास होगा. उक्त बातें निवर्तमान जिप अध्यक्ष […]
