मरकच्चो के युवक की मुंबई में मौत

मरकच्चो के युवक की मुंबई में मौतमरकच्चो. थाना क्षेत्र के जामू निवासी केदार साव के 27 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार की मौत मुंबई में हो गयी. सोमवार की रात मिथिलेश का शव गांव लाया गया़ शव पहुंचते ही गावं में मातम छा गया़ माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी गुड़िया देवी के आंसू थम नहीं रहे […]

मरकच्चो के युवक की मुंबई में मौतमरकच्चो. थाना क्षेत्र के जामू निवासी केदार साव के 27 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार की मौत मुंबई में हो गयी. सोमवार की रात मिथिलेश का शव गांव लाया गया़ शव पहुंचते ही गावं में मातम छा गया़ माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी गुड़िया देवी के आंसू थम नहीं रहे थे़ परिजनों ने बताया कि मिथिलेश अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रह कर काम करता था. 29 नवंबर की दोपहर में उसका शव मुंबई के ही एक रेलवे ट्रैक पर पाया गया. महाराष्ट्र पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का अंत्यपरीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया. 30 नवंबर की रात शव घर पहुंचने के बाद मंगलवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया. मृतक काे एक तीन वर्षीय पुत्र भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >