क्रिकेट में ब्लू बूस्टर की टीम विजेता

क्रिकेट में ब्लू बूस्टर की टीम विजेताझुमरीतिलैया. आश्रम विशुनपुर रोड स्थित कृष्णा निकेतन में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई. विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के संस्थापक व संरक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णनंद सिंह ने पुरस्कृत किया़ सफल प्रतिभागियों में क्रिकेट में ब्लू बूस्टर की टीम विजेता व ग्रीव ग्रेसियर की टीम उप […]

क्रिकेट में ब्लू बूस्टर की टीम विजेताझुमरीतिलैया. आश्रम विशुनपुर रोड स्थित कृष्णा निकेतन में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई. विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के संस्थापक व संरक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णनंद सिंह ने पुरस्कृत किया़ सफल प्रतिभागियों में क्रिकेट में ब्लू बूस्टर की टीम विजेता व ग्रीव ग्रेसियर की टीम उप विजेता रही. कबड्डी में ड्रैगन बालस्टर की टीम विजेता, लंबी कूद में बंटी कुमार विजेता, पंकज उप विजेता, ऊंची कूद में बंटी कुमार विजेता, पंकज उप विजेता, डिस्कस थ्रो में रजीन विजेता, प्रेमा उप विजेता, शॉटपुट थ्रो में पायल विजेता, प्रीति उप विजेता, खोज प्रतियोगिता में रोशन विजेता, वीर उप विजेता, गणित दौड़ में ममता विजेता, श्रृति उप विजेता रही. मौके पर विद्यालय के निदेशक राजीव राजवंश, कौशल किशोर, अखिलेश कुमार, तेज नारायण सिहं, राजेश, केबी, नलिनी, नीता जोशी, आशा सिंह, मधु जोशी, पूजा, अनन्या, वंदन सोनी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >