डीसी से पुनर्मतदान कराने की मांग

डीसी से पुनर्मतदान कराने की मांग मरकच्चो. मरकच्चो भाग संख्या 11 से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार बेदू साव ने उपायुक्त को आवेदन देकर बूथ संख्या 92,93,38,20,80,59,60 पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतर बूथों पर एक चौकीदार के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था थी. इसका फायदा उठाते हुए […]

डीसी से पुनर्मतदान कराने की मांग मरकच्चो. मरकच्चो भाग संख्या 11 से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार बेदू साव ने उपायुक्त को आवेदन देकर बूथ संख्या 92,93,38,20,80,59,60 पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतर बूथों पर एक चौकीदार के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था थी. इसका फायदा उठाते हुए कई जगहों पर मनमाने तरीके से मतदान हुआ. उन्होंने इन बूथ पर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पुनर्मतदान की मांग की है. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन भी गड़बड़ी की शिकायत पदाधिकारी से की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >