स्व-गणना प्रक्रिया में जिलेवासी बढ़-चढ़ कर भाग लें : डीसी

जनगणना 2027

हजारीबाग. डीसी हेमंत सती ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिलेवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा 15 मई तक उपलब्ध रहेगी. नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं. डीसी ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित होगा. इस दौरान मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें. साथ ही जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और संबंधित अधिकारियों से भी जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया.

आवास निर्माण में बाधा, मारपीट में एक घायल

हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव में अबुआ आवास निर्माण के दौरान विवाद हो गया. इस संबंध में किशोरी प्रसाद ने अपनी जमीन पर काम रोकने और मारपीट करने की लिखित शिकायत थाने में की है. शिकायत के अनुसार, चिंता देवी ने अपने समर्थकों के साथ निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज की और काम रोक दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पीयूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप है कि संदीप, धीरेंद्र और विकास ने पीयूष पर भुजाली से हमला किया. घटना में लेढ़ा महतो, संदीप मेहता सहित अन्य अज्ञात भी शामिल थे. किशोरी प्रसाद ने थाना प्रभारी से सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >