वाहनों के पकड़े जाने से लोगों को हो रही परेशानी चतरा़ पंचायत चुनाव में यात्री वाहनों के पकड़े जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.यात्रियों को छोटे वाहन से सफर करने में दोगुना किराया देना पड़ रहा है़ सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है़ हर रोज बस स्टैंड में बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है़ वाहन के अभाव में लोगों का आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहा है़ कई लोग दोपहिया वाहन से लंबी दूरी तय कर रहे हैं. वहीं स्कूल बस के पकड़े जाने से बच्चों को भी विद्यालय जाने में परेशानी हो रही है़ कई अभिभावकों ने उपायुक्त से स्कूल बस को चुनाव से मुक्त रखने की मांग की है़
वाहनों के पकड़े जाने से लोगों को हो रही परेशानी
वाहनों के पकड़े जाने से लोगों को हो रही परेशानी चतरा़ पंचायत चुनाव में यात्री वाहनों के पकड़े जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.यात्रियों को छोटे वाहन से सफर करने में दोगुना किराया देना पड़ रहा है़ सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है़ हर रोज बस […]
