इचाक में 50 अवैध क्रशर सील, विस्फोटक बरामद 23इचाक1 में क्रशर सील करतेइचाक. जिला टास्क फोर्स टीम ने सोमवार को इचाक में अवैध रूप से चलाये जा रहे 50 क्रशर को सील किया. जबकि तिलरा गांव के अवैध पत्थर खदान में छापामारी कर पुलिस ने दो बोरा बिस्फोटक बरामद किया. टास्क फोर्स टीम में शामिल अधिकारी पुलिस बल के साथ अचानक दोपहर को भुसवा टांड़ पंहुचे. वहां 40 क्रशर को सील किया. इसके बाद तिलरा पत्थर खदान में छाापामारी की. फिर इचाक मोड़ पंहुचे. शाम होने तक दस क्रशर को सील किया. टास्क फोर्स में शामिल वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने बताया कि तिलरा पत्थर खदान में बरामद बिस्फोटक नारायण यादव, संतु यादव, बिनोद राम, सुशील दुबे समेत अन्य लोगों के है. जिनके विरुद्ध बिस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जायेगा. टीम में प्रदूषण विभाग के रामानंद अंजान, डीएसपी दिनेश कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह समेत अन्य विभाग के अधिकारी शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि अभी भी जो चोरी चुपके व अवैध तरीके से क्रशर चला रहे हैं. उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इचाक में 50 अवैध क्रशर सील, वस्फिोटक बरामद
इचाक में 50 अवैध क्रशर सील, विस्फोटक बरामद 23इचाक1 में क्रशर सील करतेइचाक. जिला टास्क फोर्स टीम ने सोमवार को इचाक में अवैध रूप से चलाये जा रहे 50 क्रशर को सील किया. जबकि तिलरा गांव के अवैध पत्थर खदान में छापामारी कर पुलिस ने दो बोरा बिस्फोटक बरामद किया. टास्क फोर्स टीम में शामिल […]
