मुखिया प्रत्याशी गांवों का दौरा कर मांग रहे वोट

मुखिया प्रत्याशी गांवों का दौरा कर मांग रहे वोट 23कोडपी16ककरचोली की मुखिया प्रत्याशी अंजु देवी.23कोडपी17 गोहाल की मुखिया प्रत्याशी कुंती देवी.23कोडपी18घरौंजा के मुखिया प्रत्याशी मो. मुश्ताक अहमद.जयनगर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे लोगों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. गली-गली घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं.हिरोडीह […]

मुखिया प्रत्याशी गांवों का दौरा कर मांग रहे वोट 23कोडपी16ककरचोली की मुखिया प्रत्याशी अंजु देवी.23कोडपी17 गोहाल की मुखिया प्रत्याशी कुंती देवी.23कोडपी18घरौंजा के मुखिया प्रत्याशी मो. मुश्ताक अहमद.जयनगर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे लोगों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. गली-गली घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं.हिरोडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, अधिवक्ता सतीश यादव, पूर्व पंसस अर्जुन चौधरी, करियावां पंचायत से बालालखेंद्र पासवान, पोखराज राणा, पूर्व मुखिया अंजनी देवी, जयनगर पश्चिमी से राज नारायण सिंह, बैजनाथ प्रसाद रजक आदि ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. गांवों का विकास करेंगे : गोहाल की मुखिया प्रत्याशी कुंती देवी ने गोहाल, नंदोडीह, मकतपुर आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि मौका मिला, तो पंचायत के हर गांव व टोला का विकास करेंगे. जनसवालों का समाधान करेंगे : घरौंजा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मो मुश्ताक अहमद ने घरौंजा, घुरमुंडा, महुआगढा, मुसौवा आदि का दौरा कर वोट मांगा़ चुनाव जीता, तो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा.अधूरे कार्यों को पूरा करूंगा : ककरचोली पंचायत की मुखिया प्रत्याशी अंजू देवी ने पंचायत के ककरचोली, पहाडपुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को आपके सहयोग से इस बार पूरा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >