जनसंपर्क कर प्रत्याशियों ने मांगा वोट

जनसंपर्क कर प्रत्याशियों ने मांगा वोट सिमरिया. एदला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी टेकलाल यादव ने सोमवार को बड़का एदला, छोटका एदला, खुटेरवा, बारा दोहर आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि पंचायत का समुचित विकास करना मेरी प्राथमिकता है़ मौके पर बालकिशुन यादव, धर्मेंद्र यादव, मुनेश्वर यादव, महेंद्र गंझू, प्रभु राणा आदि […]

जनसंपर्क कर प्रत्याशियों ने मांगा वोट सिमरिया. एदला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी टेकलाल यादव ने सोमवार को बड़का एदला, छोटका एदला, खुटेरवा, बारा दोहर आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि पंचायत का समुचित विकास करना मेरी प्राथमिकता है़ मौके पर बालकिशुन यादव, धर्मेंद्र यादव, मुनेश्वर यादव, महेंद्र गंझू, प्रभु राणा आदि थे़ सिमरिया. सबानों पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सलमा खातून ने आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगा़ उन्होंने इचाक कला, सबानो, गोवा कला, रानी पोखर आदि गांवों का दौरा किया़ कहा जनता का आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र में सिंचाई, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराऊंगी़ सिमरिया. जबड़ा के मुखिया प्रत्याशी अमर राय ने पंचायत के खूंटी रंगनिया, जबड़ा, नवादा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से एक मौका देने की अपील की़ उन्होंने लोगों से पंचायत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, पेयजल आदि समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >