खैरिका के युवक की ट्रेन से गिरने से मौत

खैरिका के युवक की ट्रेन से गिरने से मौत दारू. थाना क्षेत्र के खैरिका निवासी पूरन साव का पुत्र धीरज कुमार (19) की मौत चलती ट्रेन से गिरने से हो गयी.घटना 22 नवंबर को चुनार रेलवे जंक्शन उत्तर प्रदेश से एक किमी की दूरी पर घटी है. जानकारी के अनुसार मृतक धीरज फरीदाबाद में काम […]

खैरिका के युवक की ट्रेन से गिरने से मौत दारू. थाना क्षेत्र के खैरिका निवासी पूरन साव का पुत्र धीरज कुमार (19) की मौत चलती ट्रेन से गिरने से हो गयी.घटना 22 नवंबर को चुनार रेलवे जंक्शन उत्तर प्रदेश से एक किमी की दूरी पर घटी है. जानकारी के अनुसार मृतक धीरज फरीदाबाद में काम करता था. 22 नवंबर को स्वर्ण जयंती ट्रेन से अपनी नानी के साथ घर खैरिका लौट रहा था.घर लौटने की सूचना धीरज ने फोन पर घरवालों की दी थी. कुछ घंटे के बाद आरपीएफ पुलिस ने फोन से धीरज की मौत होने की सूचना उसके परिजनों को दी.आरपीएफ पुलिस अधिकारी ने फोन बताया कि मृतक धीरज साव स्वर्ण जयंती ट्रेन से घर लौट रहा था.इसी बीच मुगलसराय एवं मिर्जापुर के चुनाव रेलवे जंक्शन से चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी.गिरने का कारण का पता नहीं चल पाया है.परिजनों ने धीरज का शव लाने के चुनाव रेलवे स्टेशन गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >