मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की मांग चतरा. प्रतापपुर प्रखंड की जनता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की मांग की है़ मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि चंद्रीकला, चंद्री गोविंदपुर, सलेमपुर, पचमो, मोहनपुर आदि गांवों में अब तक बिजली बहाल नहीं हुई है़ इस कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है़ आवेदन में श्यामनंदन पांडेय, बिगन भगत, गणेश दास, कामेश्वर यादव, सुरेंद्र साव, एमडी असरग, मो असद, मो एजाज खान, संतोष कुमार, रामदास आदि के हस्ताक्षर है़ं
मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की मांग
मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की मांग चतरा. प्रतापपुर प्रखंड की जनता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की मांग की है़ मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि चंद्रीकला, चंद्री गोविंदपुर, सलेमपुर, पचमो, मोहनपुर आदि गांवों में अब तक बिजली […]
