शाम को लगता है बरही में प्रचार वाहनों का मेला

शाम को लगता है बरही में प्रचार वाहनों का मेला बरही. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार की दृष्टि से बरही चौक ने खासा महत्व हासिल कर लिया है. बरही पश्चिमी जिला परिषद, बरही मध्य जिला परिषद के उम्मीदवार सहित बरही पूर्वी पंचायत, बरही पश्चिमी पंचायत, कोनरा पंचायत व बेंदगी पंचायत के सभी मुखिया, पंसस व […]

शाम को लगता है बरही में प्रचार वाहनों का मेला बरही. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार की दृष्टि से बरही चौक ने खासा महत्व हासिल कर लिया है. बरही पश्चिमी जिला परिषद, बरही मध्य जिला परिषद के उम्मीदवार सहित बरही पूर्वी पंचायत, बरही पश्चिमी पंचायत, कोनरा पंचायत व बेंदगी पंचायत के सभी मुखिया, पंसस व वार्डसदस्य के उम्मीदवारों के प्रचार वाहनों से बरही चौक गूंज रहा है. सबसे दिलचस्प नजारा शाम के समय देखने को मिल रहा है. जब अनेकों उम्मीदवारों के प्रचार वाहन बरही चौक पर अपने सामने खड़े होकर प्रचार करते हैं. हजारीबाग रोड, गया रोड, तिलैया रोड व धनबाद रोड में प्रचार वाहनों की कतारे लगी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >