विकास के हो रहे वादे, आश्वासनों का चल रहा दौर

विकास के हो रहे वादे, आश्वासनों का चल रहा दौर22 कोडपी 26. जनसंपर्क में जयनगर पश्चिमी की जिप प्रत्याशी मोदी दीपिका देवी.22 कोडपी 27. जनसंपर्क में जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी मो हासिम.22 कोडपी 36. जनसंपर्क में जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी देव नारायण यादव.22 कोडपी 30. जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी पवन सिंह.22 कोडपी […]

विकास के हो रहे वादे, आश्वासनों का चल रहा दौर22 कोडपी 26. जनसंपर्क में जयनगर पश्चिमी की जिप प्रत्याशी मोदी दीपिका देवी.22 कोडपी 27. जनसंपर्क में जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी मो हासिम.22 कोडपी 36. जनसंपर्क में जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी देव नारायण यादव.22 कोडपी 30. जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी पवन सिंह.22 कोडपी 31. जयनगर पश्चिमी की जिप प्रत्याशी स्नेहलता.22 कोडपी 32. जयनगर पश्चिमी की जिप प्रत्याशी ज्योति कुमारी.जयनगर. प्रखंड के जयनगर पूर्वी, पश्चिमी व मध्य जिला परिषद सीट से दर्जनों जिप प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनके जनसंपर्क के दौरान विकास के खूब वादे हो रहे हैं. आश्वासनों का दौर चल रहा है. विकास के साथ खुशहाली लायेंगे : मो हासिमजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से प्रत्याशी मो हासिम ने बागोडीह, पावर हाउस, डंडाडीह, देवीटांड, गोपालडीह, योगियाटिल्हा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि मतदाताओं ने अवसर दिया तो क्षेत्र में विकास के साथ खुशहाली और कृषि क्षेत्र में समृद्धि लायेंगे. इस वादे को पूरा कर दिखायेंगे.साथ मिला तो क्षेत्र का विकास : दीपिकाजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट भाग संख्या 8 से प्रत्याशी मोदी दीपिका ने कटहाडीह, खेशकरी, साहेबाडीह, गोदखर, महुआटांड, गम्हरबाद आदि गांवों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि जनता का साथ मिला तो क्षेत्र का हर हाल में विकास होगा. इधर समाजसेवी मनोहर मोदी, सदानंद मोदी, बसंत मोदी, मनोज मोदी आदि ने भी चुटियारो, तमाय, कंद्रपडीह, हिरोडीह आदि गांवों में जनसंपर्क कर मोदी दीपिका के लिए समर्थन मांगा.एक मौका देकर देखें : देव नारायणजयनगर मध्य जिला परिषद सीट से प्रत्याशी देव नारायण यादव ने योगियाटिल्हा, प्रतापपुर, इरगोबाद, सॉथ, बागोडीह, पावर हाउस आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि जनता का समर्थन मिला, तो चुनाव जीत कर क्षेत्र का विकास करेंगे. एक मौका देकर देखें. उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होगा.युवा शक्ति से होगा विकास : पवन सिंहजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से प्रत्याशी युवा समाजसेवी पवन सिंह ने पहरीडीह, स्वर्णकार मुहल्ला, देवीटांड, खगराडीह, पिपचो आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि युवा शक्ति से ही क्षेत्र का विकास होगा. सेवा के साथ विकास करेंगे. समाज की सेवी करूंगी : स्नेहलताजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट से प्रत्याशी पूर्व जिप सदस्य बासुदेव यादव की पुत्री स्नेहलता देवी ने सतडीहा, सरमाटांड, चेहाल, चंद्रपुर, उदालो, सुगासाख, कोसमाडीह, हिरोडीह आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि जनता एक मौका दें. समाज की सेवा करूंगी.विकास का एजेंडा सर्वोपरि : ज्योतिजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट भाग संख्या आठ से प्रत्याशी ज्योति कुमारी ने चुटियारो, तमाय, बिगहा, करियावां, गांधी नगर, हिरोडीह, कटहाडीह आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनका लक्ष्य है. उनके लिए विकास का एजेंडा सर्वोपरि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >