टाटीझरिया में शांतिपूर्वक मतदान हुआ

टाटीझरिया में शांतिपूर्वक मतदान हुआ टाटीझरिया. टाटीझरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहला चरण का मतदान शांतिपूर्वक हुआ. प्रखंड के 97 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. जिससे मतदाताओं ने बेखौफ होकर शांतिपूर्ण मतदान किया. टाटीझरिया मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर वोट दिलाने को लेकर दो प्रत्याशी के कार्यकर्ता आपस […]

टाटीझरिया में शांतिपूर्वक मतदान हुआ टाटीझरिया. टाटीझरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहला चरण का मतदान शांतिपूर्वक हुआ. प्रखंड के 97 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. जिससे मतदाताओं ने बेखौफ होकर शांतिपूर्ण मतदान किया. टाटीझरिया मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर वोट दिलाने को लेकर दो प्रत्याशी के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े. रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता मतदान करने के लिए उत्सुकता पूर्वक पहुंच रहे थे. इनमें वृद्ध, नि:शक्त व्यक्ति, युवा, महिला व पुरुष वोट देने के लिए लाइन में लगे थे. गांव में धान कटनी होने के बाद भी लोग काफी संख्या में वोट करने पहुंचे. धान काटने के पहले केसुरा के सहोदरी देवी हसुआ लेकर मतदान केंद्र वोट डालने पहुंची थी. पूछने पर बताया कि धान काटना तो है ही, पर वोट देना भी जरूरी है. इसलिए मैं वोट देकर सीधे अपने खेत पर धान काटने जाऊंगी. इसलिए हसुआ साथ लेकर वोट देने आयी हूं. केसुरा स्कूल मतदान केंद्र पर ही एक नि:शक्त युवती अनिता कुमारी वोट देने के लिए परेशान दिखी. उन्होंने बताया कि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है. इसके लिए तीन मतदान केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ा. फिर भी मेरा नाम किस बूथ में अंकित है पता नहीं. राजकीय मध्य विद्यालय डहरभंगा मतदान केंद्र पर 95 वर्षीय वृद्ध लाखो ठाकुर वोट देने पहुंचे थे. उत्क्रमित मवि टाटीझरिया में वृद्ध रामजीवन चौधरी 83 वर्ष नि:शक्त होने के बाद भी मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया. होलंग स्कूल में बसमी देवी अपने नेत्रहीन पति फोदारी मोहली को वोट दिलाने लायी थी. बसमी अपने पति का वोट डाली. उसी केंद्र पर वोट देने के बाद वृद्ध राधे महतो 95 वर्ष, धर्म महतो 80 वर्ष मतदान केंद्र पर बैठ कर आपस में चर्चा कर रहे थे. पूछने पर बताया कि बाबू जिंदा हैं तो वोट देना ही पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >