क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा : बदरी 22हैज13 में- बदरी प्रसादहजारीबाग. सदर पश्चिमी से जिला परिषद उम्मीदवार बदरी प्रसाद (सेवानिवृत्त न्यायकर्मी) ने रविवार को बड़ासी, नगवां, सिंदूर, मंडई, मंडईखुर्द, कोलघट्टी, उत्तरी ओकनी, दक्षिणी, शिवपुरी में जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. कहा कि चुनाव जीता तो क्षेत्र की तसवीर बदल दूंगा. मैंने समाज के कई लोगों को आगे बढ़ाया. सड़क, बिजली, शिक्षा की व्यवस्था को नियमित करूंगा. उन्होंने कहा कि 40 वर्षों तक न्यायकर्मी का काम करते हुए सेवानिृवत्त हुए. बाकी जीवन जनता के बीच बिताना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मतदाता एक ईमानदार व स्वच्छ व्यक्ति की पहचान कर चुनें. समाज के दबे-कुचले लोगों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा.
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा : बदरी
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा : बदरी 22हैज13 में- बदरी प्रसादहजारीबाग. सदर पश्चिमी से जिला परिषद उम्मीदवार बदरी प्रसाद (सेवानिवृत्त न्यायकर्मी) ने रविवार को बड़ासी, नगवां, सिंदूर, मंडई, मंडईखुर्द, कोलघट्टी, उत्तरी ओकनी, दक्षिणी, शिवपुरी में जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. कहा कि चुनाव जीता तो क्षेत्र की तसवीर बदल दूंगा. मैंने समाज […]
