बरकट्ठा में दोनों जिप सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

बरकट्ठा में दोनों जिप सीट पर होगा कड़ा मुकाबला बरकट्ठा. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही बरकट्ठा का चुनावी तापमान बढ़ने लगा है. छठ पर्व समाप्त होने के साथ ही सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया. जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र सात बरकट्ठा […]

बरकट्ठा में दोनों जिप सीट पर होगा कड़ा मुकाबला बरकट्ठा. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही बरकट्ठा का चुनावी तापमान बढ़ने लगा है. छठ पर्व समाप्त होने के साथ ही सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया. जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र सात बरकट्ठा में आठ पंचायत एवं निर्वाचन क्षेत्र-आठ में नौ पंचायत है. निर्वाचन क्षेत्र सात में कुल 10 उम्मीदवार हैं. वर्तमान जिप सदस्य नाजनीन खातून, किरण देवी, कुलसुम खातून, बबिता देवी, मंजू देवी, मीना देवी, ललिता देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, चांदनी देवी है. निर्वाचन क्षेत्र आठ से कुल 14 उम्मीदवार हैं. इसमें वर्तमान जिप सदस्य दयमंती देवी, रामप्रवेश कुमार साह, बासुदेवचंद्र यादव़, विकास कुमार यादव, खलील अंसारी, भुनेश्वर प्रसाद, कुमकुम देवी, रघुवीर प्रसाद, प्रकाश चौधरी, रितलाल प्रसाद, दुर्गा चौधरी, जयनंदन यादव़, कामेश्वरी देवी चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं. सभी उम्मीदवार क्षेत्र में मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >