सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी हजारीबाग. सांप के डंसने से पत्थलगड्डा उरब गांव की महिला मसोमात बैजंती की हालत बिगड़ गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है. इसकी जानकारी मिलते ही समाजसेवी सह आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने तत्काल दवा बाजार से खरीद कर उपलब्ध कराया. वहीं सदर अस्पताल के डीएस व सीएस दवा नहीं होने से विवश थे. सीएस डॉ धर्मवीर ने कहा कि अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है. दवा के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है. डीएस ने कहा कि बाजार में दवा महंगी बेची जाती है. सदर अस्पताल में दवा का मूल्य 575 रुपये में मुहैया कराया जाता है. बाजार में इस दवा को नौ सौ रुपये में बेचा जाता है.
सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी
सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी हजारीबाग. सांप के डंसने से पत्थलगड्डा उरब गांव की महिला मसोमात बैजंती की हालत बिगड़ गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है. इसकी जानकारी मिलते ही समाजसेवी सह आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने तत्काल दवा बाजार से खरीद कर उपलब्ध […]
