विहंगम योग साधना से मिलती है शांति : विज्ञानदेव झुमरीतिलैया. मानव के मन में अशांति है और जब तक यह अशांति रहेगी, तब तक विश्व में शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है. मन की इस अशांति को विहंगम योग साधना से ही दूर किया जा सकता है. उक्त बातें विज्ञानदेव जी महाराज ने रविवार को कही. वे कोडरमा प्रखंड मैदान में विहंगम योग समिति कोडरमा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 1001 कुंडीय विश्व शान्ति वैदिक महायज्ञ सह विहंगम योग समारोह में बोल रहे थे़ उन्होंने कहा कि तनाव को दूर करने में विहंगम योग की भूमिका को वैज्ञानिकों ने भी प्रमाणित किया है. समारोह के पहले दिन 21 नवंबर को आसन व प्राणायाम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कन्धवे, संयोजक दीपू साव, जिला संयोजक अरविंद भदानी, महेश प्रसाद, ओमप्रकाश द्विवेदी, दशरथ वर्मा, राजू मोदी, सुभाष जैन, शैलेन्द्र आजाद, सुरेश गुप्ता आदि थे़
विहंगम योग साधना से मिलती है शांति : वज्ञिानदेव
विहंगम योग साधना से मिलती है शांति : विज्ञानदेव झुमरीतिलैया. मानव के मन में अशांति है और जब तक यह अशांति रहेगी, तब तक विश्व में शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है. मन की इस अशांति को विहंगम योग साधना से ही दूर किया जा सकता है. उक्त बातें विज्ञानदेव जी महाराज ने […]
