लीड ़ आज 97996 मतदाता डालेंगे वोट

लीड ़ आज 97996 मतदाता डालेंगे वोटपंचायत चुनाव को लेकर विष्णुगढ़ में व्यापक तैयारी 21 हैज 54 में प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में मतदानकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी़विष्णुगढ़. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो तथा रंजीत लोहरा ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम चरण के लिए रविवार को वोट डाले जायेंगे. शांतिपूर्वक […]

लीड ़ आज 97996 मतदाता डालेंगे वोटपंचायत चुनाव को लेकर विष्णुगढ़ में व्यापक तैयारी 21 हैज 54 में प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में मतदानकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी़विष्णुगढ़. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो तथा रंजीत लोहरा ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम चरण के लिए रविवार को वोट डाले जायेंगे. शांतिपूर्वक एवं भय मुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है. सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है. काफी संख्या में जवानों को विभिन्न बूथों पर तैनात किया गया है. इस प्रखंड में कुल 312 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदाताओं की संख्या 97996 है. चुनाव कार्य को संपन्न कराने के लिए कुल 1248 मतदानकर्मियों को लगाया गया है. सभी बूथों पर चार-चार मतदानकर्मी हैं. पुरुष मतदाताओं की संख्या 51328 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 46668 है. विष्णुगढ़ प्रखंड में मतदान को लेकर 16 कलस्टर बनाये गये हैं. सभी कलस्टर में मतदानकर्मी मतपेटी लेकर पहुंच गये हैं. विष्णुगढ़ 24 पंचायतों का प्रखंड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >