चोरी की कार रखनेवाले व्यक्ति को छोड़ा

चोरी की कार रखनेवाले व्यक्ति को छोड़ाहजारीबाग. रांची से चोरी हुई स्वीफ्ट डिजायर कार जेएच01एएल/7593 सिलवार के नरेश महतो पिता लोधर महतो के घर से बरामद हुआ. चोरी की कार खरीदने के आरोप में मुफस्सिल पुलिस नरेश महतो को 18 नवंबर को घर से गिरफ्तार कर थाना लायी. नरेश को 17 घंटे तक थाने में […]

चोरी की कार रखनेवाले व्यक्ति को छोड़ाहजारीबाग. रांची से चोरी हुई स्वीफ्ट डिजायर कार जेएच01एएल/7593 सिलवार के नरेश महतो पिता लोधर महतो के घर से बरामद हुआ. चोरी की कार खरीदने के आरोप में मुफस्सिल पुलिस नरेश महतो को 18 नवंबर को घर से गिरफ्तार कर थाना लायी. नरेश को 17 घंटे तक थाने में रखने के बाद छोड़ दिया गया. चोरी के मामले में अमनारी गांव के मो शाहिद अंसारी को रांची पुलिस गिरफ्तार कर 17 नवंबर को साथ ले गयी. मो शाहिद ने पुलिस को बताया कि चोरी की कार सिलवार के नरेश के घर रखी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >