छात्र के निधन पर शोक सभा, क्लास स्थगित बरही़ दो छात्र आशुतोष कुमार तथा आदित्य कुमार की डूबने से मौत को लेकर गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में शोक सभा की गयी. शोक सभा में डीएवी के सभी छात्र व शिक्षक शामिल हुए़. मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने शोक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि उक्त दोनों छात्र होनहार थे़ उनके निधन पर संपूर्ण डीएवी परिवार अत्यंत दुखी है़ दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद प्राचार्य ने क्लास स्थगन की घोषणा कर दी़ शोक सभा में नरसिंह शर्मा, अलोक प्रमाणिक, राजेश कुमार, रमेश कुमार, धर्मेद्र कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, रेखा सिंह, फुलमति कुमारी, ममता कुमारी, ज्योत्स्ना सिसोदिया, मुन्नी कुमारी, निर्मल प्रसाद, मंटू कुमार, दीपक कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे़ परिजन से मिले प्राचार्य : शोक सभा के बाद प्राचार्य अशोक कुमार सिंह सहायक शिक्षकों के साथ शिवपुर गढ़लाही गये. मृत छात्रों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया़ उनके दु:ख में विद्यालय परिवार को शामिल बताया.
छात्र के निधन पर शोक सभा, क्लास स्थगित
छात्र के निधन पर शोक सभा, क्लास स्थगित बरही़ दो छात्र आशुतोष कुमार तथा आदित्य कुमार की डूबने से मौत को लेकर गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में शोक सभा की गयी. शोक सभा में डीएवी के सभी छात्र व शिक्षक शामिल हुए़. मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने शोक प्रस्ताव पेश करते हुए […]
