सरकारी काम बाधा व मारपीट का मामला दर्ज कटकमसांडी. मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला कटकमसांडी थाना में दर्ज कराया गया. मामला ज्योति स्टेवचर्व लिव चतरा के संजय यादव ने दर्ज कराया है. इसमें कटकमसांडी के रामकिशोर साव को आरोपी बनाया है. क्या है मामला : दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत कटकमसांडी से गिद्धौर चतरा में बिजली का कार्य हो रहा है. कटकमसांडी के किशोर साव पर कार्य में बाधा डालने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर किशोर साव ने भी थाना में आवेदन दिया. विरोधी पार्टी पर कार्रवाई की गुहार लगायी है.
सरकारी काम बाधा व मारपीट का मामला दर्ज
सरकारी काम बाधा व मारपीट का मामला दर्ज कटकमसांडी. मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला कटकमसांडी थाना में दर्ज कराया गया. मामला ज्योति स्टेवचर्व लिव चतरा के संजय यादव ने दर्ज कराया है. इसमें कटकमसांडी के रामकिशोर साव को आरोपी बनाया है. क्या है मामला : दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है […]
