महापर्व छठ की तैयारी में जुटे लोग

महापर्व छठ की तैयारी में जुटे लोग फोटो- 13 सीएच 6 में सूप की खरीदारी करते लोगचतरा़ दीपावली का त्योहार खत्म होते ही लोग छठ महापर्व की तैयारी में जुट गये हैं. छठ घाटों की साफ-सफाई जोर-शोर से की जा रही है़ चारों ओर छठ के गीत गूंजने लगे है़ं इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय […]

महापर्व छठ की तैयारी में जुटे लोग फोटो- 13 सीएच 6 में सूप की खरीदारी करते लोगचतरा़ दीपावली का त्योहार खत्म होते ही लोग छठ महापर्व की तैयारी में जुट गये हैं. छठ घाटों की साफ-सफाई जोर-शोर से की जा रही है़ चारों ओर छठ के गीत गूंजने लगे है़ं इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है़ लोग घरों की साफ-सफाई करने में लगे हैं. लोगों ने छठ पूजा को लेकर सूप, दउड़ा, घी, गुड़, गेहूं, अरवा चावल आदि की खरीदारी शुरू कर दी है. छठ के गीत सुबह-शाम घरों में गूंजने लगे है़ं महिलाएं एक स्थान पर बैठ कर छठ गीत गाती दिख रही हैं. दूसरे राज्य में काम करने गये लोग भी छठ करने अपने-अपने घर लौटने लगे हैं. वहीं छठ को लेकर बाजार भी सजने लगा है. शहर में छठ तालाब, पुरैनिया तालाब, कठौतिया तालाब, हरलाल तालाब व हेरू डैम के अलावा अन्य जलाशयों ने अर्घ्य दिया जाता है. शहर में नगरपालिका द्वारा सड़क, नाली व छठ घाटों की सफाई की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >