हजारीबाग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बड़कागांव, केरेडारी और इचाक प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए गुरुवार को छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया.
नामांकन करनेवालों में इचाक पश्चिमी से गिरिजा देवी, इचाक से मालती देवी,शकुंतला देवी, इचाक पूर्वी से मनीषा कुमारी, केरेडारी उत्तरी से मालती देवी और बड़कागांव से सुषमा ठाकुर का नाम शामिल है.उम्मीदवार ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे तथा समर्थकों के साथ नामांकन के लिए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे.
