18 को भी होगा नामांकन : बीडीओ

18 को भी होगा नामांकन : बीडीओ पदमा. चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद पदमा प्रखंड के आठ पंचायतों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. 12 से 20 नवंबर तक नामांकन होगा. इस बीच चार दिन छुट्टी होने के कारण उम्मीदवारों को नामांकन के लिए मात्र छह दिन का ही समय मिलेगा. […]

18 को भी होगा नामांकन : बीडीओ पदमा. चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद पदमा प्रखंड के आठ पंचायतों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. 12 से 20 नवंबर तक नामांकन होगा. इस बीच चार दिन छुट्टी होने के कारण उम्मीदवारों को नामांकन के लिए मात्र छह दिन का ही समय मिलेगा. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मलय कुमार ने बताया कि छुट्टी के कारण नामांकन की तिथि में बढ़ोतरी नहीं होगी. 18 नवंबर को छुट्टी होने के बाद भी नामांकन होगा. मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन अंचलाधिकारी कार्यालय और वार्ड सदस्यों का नामांकन प्रखंड कार्यालय में होगा. प्रखंड के आठ पंचायत में आठ मुखिया, 11 पंसस, एक जिला परिषद सदस्य और 113 वार्ड सदस्य का चुनाव होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >