डीवीसी अफसर के घर लाखों की चोरी

हजारीबाग : 50 हजार नकद व दो लाख के आभूषण ले गये अपराधी हजारीबाग : डीवीसी के एडिशनल चेयरमैन (एचआर) प्रभात कुमार सहाय के घर लाखों रुपये की चोरी हुई है. श्री सहाय अपने परिवार सहित जादो बाबू चौक स्थित घर बंद कर रांची गये हुए थे. चोर उनके घर से 50 हजार नकद व […]

हजारीबाग : 50 हजार नकद व दो लाख के आभूषण ले गये अपराधी
हजारीबाग : डीवीसी के एडिशनल चेयरमैन (एचआर) प्रभात कुमार सहाय के घर लाखों रुपये की चोरी हुई है. श्री सहाय अपने परिवार सहित जादो बाबू चौक स्थित घर बंद कर रांची गये हुए थे.
चोर उनके घर से 50 हजार नकद व दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण ले गये. आलमीरा व सेल्फ तोड़ कर सामानों की चोरी की गयी. अपराधी दीवार फांद कर आवास परिसर में घुसे.
फिर घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ दिया. घर में किसी सदस्य के नहीं होने के कारण चोरों ने आसानी से घटना काे अंजाम दिया. चाेरी की जानकारी मिलते ही मकान मालिक हजारीबाग पहुंचे. पुलिस को घटना की जानकारी दी. सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह पहुंचे. लोगों से पूछताछ की. इस सिलसिले में पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >