रानी उदा देवी को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग

रानी उदा देवी को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग हजारीबाग ़ अखिल भारतीय पासी समाज जिला इकाई ने स्वतंत्रता सेनानी रानी उदा देवी पासी को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग की है. यह निर्णय रानी उदा देवी के पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में समाज की ओर से लिया गया. समाज की हुई बैठक […]

रानी उदा देवी को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग हजारीबाग ़ अखिल भारतीय पासी समाज जिला इकाई ने स्वतंत्रता सेनानी रानी उदा देवी पासी को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग की है. यह निर्णय रानी उदा देवी के पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में समाज की ओर से लिया गया. समाज की हुई बैठक में स्व उदा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि विरांगना उदा देवी पासी ने आजादी की लड़ाई बहादुरी के साथ लड़ते हुए कई अंगरेज सिपाहियों को मौत के घाट उतारने के बाद लड़ते हुए शहीद हो गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष बलदेव चौधरी, दिनेश चौधरी, डॉ शंकर चौधरी, राजेश चौधरी, जयप्रवेश चौधरी, विजय चौधरी, अर्जुन चौधरी, सतीश, योगेश्वर, मृत्युंजय समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >