सतडीहा, करियावां व कटहाडीह पर सबकी नजर

सतडीहा, करियावां व कटहाडीह पर सबकी नजर जयनगर. दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित है. नामांकन वापसी के पहले दिन एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ. हलांकि इसे लेकर कई प्रपत्र बिके हैं. इन सबसे अलग आम लोगों की नजर नामांकन वापसी को लेकर सतडीहा पंचायत […]

सतडीहा, करियावां व कटहाडीह पर सबकी नजर जयनगर. दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित है. नामांकन वापसी के पहले दिन एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ. हलांकि इसे लेकर कई प्रपत्र बिके हैं. इन सबसे अलग आम लोगों की नजर नामांकन वापसी को लेकर सतडीहा पंचायत पर है. यहां मुखिया पद के लिए दो अलग अलग परिवार के दो-दो सगे भाइयों ने नामांकन दाखिल किया है. इसमें जिप सदस्य रहे वासुदेव यादव व उनके छोटे भाई विनोद यादव तथा संजय चौधरी व उनके छोटे भाई अजय चौधरी शामिल है. वहीं इसी पंचायत से मुखिया रही सरिता देवी व उनके पति अजय सिंह, करियावां पंचायत से मुखिया रही अंजली देव व उनके पति चंदन मोदी, कटहाडीह पंचायत से मुखिया रही शबाना खातुन व उनके पति मो शहजाद ने नामांकन दाखिल किया है. तस्वीर अभी साफ नहीं है, पर चर्चा खूब हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >