क्षेत्र के लोगों की सेवा करने आया हूं : सुनील

क्षेत्र के लोगों की सेवा करने आया हूं : सुनील फोटो – 10 कोडपी 15जन संपर्क के दौरान जिला परिषद उम्मीदवार सुनील कुमार राम कोडरमा. डोमचांच भाग तीन से जिला परिषद उम्मीदवार सुनील कुमार राम ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से समर्थन मांगते हुए अपने पक्ष […]

क्षेत्र के लोगों की सेवा करने आया हूं : सुनील फोटो – 10 कोडपी 15जन संपर्क के दौरान जिला परिषद उम्मीदवार सुनील कुमार राम कोडरमा. डोमचांच भाग तीन से जिला परिषद उम्मीदवार सुनील कुमार राम ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से समर्थन मांगते हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. सुनील राम ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए चुनाव मैदान में आये हैं. क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करते हुए विकास कार्य कराया द्वारिका साव ने किया जन संपर्कडोमचांच. बगड़ो पंचायत से मुखिया प्रत्याशी द्वारिका साव ने मंगलवार को बगड़ो, बरहमसिया, रसीदाबाद, डुमरडीहा, पिपरे, गैठीबाद, पारडीह, हरिजन टोला, चांदसाही आदि का दौरा किया. उन्होंने लोगों से चुनाव में समर्थन मांगा. द्वारिका साव ने कहा कि पंचायत का विकास करना उनकी प्राथमिकता है. शिक्षा की सुविधा के साथ ही सड़क व अन्य सुविधा लोगों को उपलब्ध करावाने के लिए काम होगा. उनके साथ संतोष साव, पोदारी साव, राम सहाय ठाकुर, भानु पंडित, मकसूद मियां, नरेश राणा, सुबोध कुमार, रंजू प्रसाद आदि थे. सुभद्रा देवी ने किया जन संपर्कडोमचांच के तेतरियाडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुभद्रा देवी ने मंगलवार को काराखुट, बंगाय, तेतरियाडीह का दौरा कर अपने लिए समर्थन मांगा. उनके साथ पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, भागीरथ यादव, मथुरा पासवान, अनिल गोस्वामी, मदन सिंह, बीरेंद्र यादव, जगदीश यादव आदि थे. शकीला परवीन ने किया दौराडोमचांच के बगरीडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शकीला परवीन ने क्षेत्र के लक्षणडीह, हरिहरपुर, बरहमसिया आदि जगहों पर जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए वोट मांगा. इस दौरान उनके साथ निजामुद्दीन अंसारी, सेराज, मुश्ताक, इसरायल अंसारी, मिराजउद्दीन, मोइनउद्दीन, सलीम अंसारी, अकबर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अब्दुल मनान आदि थे. मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने किया जनसंपर्कडोमचांच उत्तरी पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी कमला देवी ने क्षेत्र के शिवसागर रोड, अांबेडकर मुहल्ला, मुसलिम मुहल्ला, पांडेय मुहल्ला आदि जगहों पर जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए वोट मांगा. इस दौरान उनके साथ पुष्पा देवी, कैली देवी, कुंती देवी, सरिता देवी, प्रमिला देवी, मालती देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >