सभी बूथों पर मेडिकल किट उपलब्ध करायें :

सभी बूथों पर मेडिकल किट उपलब्ध करायें : फोटो : पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते डीसी, 9 सीएच 1 में़ चतरा.पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त अमित कुमार ने सोमवार को समाहरणालय में बैठक की़ बैठक में एसपी एसके झा, सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग, सीएस डॉ एसपी सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे़ पंचायत चुनाव […]

सभी बूथों पर मेडिकल किट उपलब्ध करायें : फोटो : पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते डीसी, 9 सीएच 1 में़ चतरा.पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त अमित कुमार ने सोमवार को समाहरणालय में बैठक की़ बैठक में एसपी एसके झा, सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग, सीएस डॉ एसपी सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे़ पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी़ उपायुक्त ने जिले के सभी 2200 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश सीएस को दिया़ किट में आवश्यक दवा, प्राथमिक उपचार से संबंधित सामग्री होगी़ चुनाव के दौरान चुनावकर्मी व सुरक्षा बलों को विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी़ केंद्रों पर ब्लड की भी व्यवस्था सुनिचित कराने का निर्देश दिया़ सदर अस्पताल में इमर्जेंसी व्यवस्था कराने को कहा़ अधिक से अधिक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >