रखौटिया में वन रक्षा उत्सव मनाया गया

रखौटिया में वन रक्षा उत्सव मनाया गयाटाटीझरिया. प्रखंड की डुमर पंचायत के ग्राम बेडम स्थित रखौटिया में जन सहयोग केंद्र की ओर से वन रक्षा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में गांव के वृद्ध,युवा,बच्चे एवं महिलाओं ने भाग लिया. सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कार्यक्रम धनेश्वर मंडल की अध्यक्षता में […]

रखौटिया में वन रक्षा उत्सव मनाया गयाटाटीझरिया. प्रखंड की डुमर पंचायत के ग्राम बेडम स्थित रखौटिया में जन सहयोग केंद्र की ओर से वन रक्षा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में गांव के वृद्ध,युवा,बच्चे एवं महिलाओं ने भाग लिया. सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कार्यक्रम धनेश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई. केंद्र के सचिव नरेंद्र महतो ने कहा कि वनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है.कृषि के विकास में वनों का अहम योगदान है. पर्यावरण संतुलन आज की सबसे बड़ी समस्या है. मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश पाठक थे. प्रभु मंडल, कोषाध्यक्ष रीता कुमारी, किशुन राम, पंसस अनिल कुमार, जीवाधन मंडल, पुनीत मंडल, जीनत मांझी, पचिया देवी, सरोज देवी, मीना देवी, हसीना देवी ने संकल्प लिया कि दुधमटिया के तर्ज पर प्रत्येक वर्ष 10 अक्तूबर को रक्षा बंधन मनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >