एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने स्थापना दिवस मनाया

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने स्थापना दिवस मनाया हजारीबाग. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने शुक्रवार को 41वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में भव्य समारोह आयोजित हुआ. महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिंह ने साइट कार्यालय टंडवा में ध्वजारोहण किया. सभी कर्मियों ने एनटीपीसी गीत अंधकार की घोर निशा में ज्योति किरण बन […]

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने स्थापना दिवस मनाया हजारीबाग. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने शुक्रवार को 41वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में भव्य समारोह आयोजित हुआ. महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिंह ने साइट कार्यालय टंडवा में ध्वजारोहण किया. सभी कर्मियों ने एनटीपीसी गीत अंधकार की घोर निशा में ज्योति किरण बन कर हम छायें का सस्वर गायन किया. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी ने एनटीपीसी ध्वज को सलामी दी. श्री सिंह ने परियोजना की प्रगति एवं आर एंड आर नीति के तहत होनेवाले विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यों से अवगत कराया. उन्होंने परियोजना निर्माण कार्य को और तेज करने के लिए कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया. वीडियो कांफ्रेसिंग से सीएमडी एके झा के संबोधन को सभी कर्मचारियों ने सुना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >