देश के विकास में एनटीपीसी की भूमिका महत्वपूर्ण : जीएम एनटीपीसी का 40वां स्थापना दिवस मना फोटो : टंडवा 1 में झंडोत्तोलन करते जीएम, 2 में गुब्बारा उड़ाते जीएम़प्रतिनिधि, टंडवाएनटीपीसी का 40वां स्थापना दिवस शनिवार को टंडवा स्थित साइट कार्यालय में मनाया गया़ मुख्य अतिथि आरके सिंह ने झंडोत्तोलन कर व गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया़ इस मौके पर कर्मियों ने दिल्ली से सीएमडी का भाषण भी सुना़ जीएम ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एनटीपीसी देश के विकास में महत्पूर्ण भूमिका निभा रहा है़ देश में एनटीपीसी 18 कोयला आधारित, सात संयुक्त उद्यम, सात गैस आधारित व नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से 45,548 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर रहा है़ वहीं 23 हजार चार मेगावाट क्षमता का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है़ उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वह्न भी एनटीपीसी करता है़ मौके पर एजीएम एके मुंडा, एस चक्रवर्ती, एस घोष, पीके पात्रा, एस पौल, कुंदन किशोर आदि थे़ आचार संहिता के कारण सादे समारोह का आयोजन किया गया़ टंडवा कार्यालय में रहेंगे जीएमजीएम ने कहा कि वे प्रतिदिन टंडवा कार्यालय में रह कर कार्यों का निष्पादन करेंगे़ इससे पूर्व जीएम हजारीबाग कार्यालय में रहते थे़ उन्होंने कहा कि जल्द ही टंडवा पुलिस को एक वाहन उपलब्ध कराया जायेगा़
देश के विकास में एनटीपीसी की भूमिका महत्वपूर्ण : जीएम
देश के विकास में एनटीपीसी की भूमिका महत्वपूर्ण : जीएम एनटीपीसी का 40वां स्थापना दिवस मना फोटो : टंडवा 1 में झंडोत्तोलन करते जीएम, 2 में गुब्बारा उड़ाते जीएम़प्रतिनिधि, टंडवाएनटीपीसी का 40वां स्थापना दिवस शनिवार को टंडवा स्थित साइट कार्यालय में मनाया गया़ मुख्य अतिथि आरके सिंह ने झंडोत्तोलन कर व गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम […]
