ओके...कार्ड नहीं मिला, पीडीएस दुकान में ताला जड़ा

अोके…कार्ड नहीं मिला, पीडीएस दुकान में ताला जड़ाफोटो : सिमरिया 6 में, हंगामा करते लोग ़ सिमरिया. बन्हे गांव के लोगों ने शुक्रवार को कार्ड नहीं बनने पर हंगामा किया़ साथ ही आक्रोशित होकर जनवितरण प्रणाली दुकान में ताला जड़ दिया़ साथ ही कहा कि जब तक हमलोगों का कार्ड बन कर नहीं आता, दुकान […]

अोके…कार्ड नहीं मिला, पीडीएस दुकान में ताला जड़ाफोटो : सिमरिया 6 में, हंगामा करते लोग ़ सिमरिया. बन्हे गांव के लोगों ने शुक्रवार को कार्ड नहीं बनने पर हंगामा किया़ साथ ही आक्रोशित होकर जनवितरण प्रणाली दुकान में ताला जड़ दिया़ साथ ही कहा कि जब तक हमलोगों का कार्ड बन कर नहीं आता, दुकान खुलने नहीं देंगे़ लोगों का कहना था कि 202 कार्डधारियों में से 172 लोगों का ही कार्ड बन कर आया़ शेष 30 लोगों को कार्ड नहीं बना़ केरोसिन व राशन मिलना बंद हो गया है़ उनका कहना था कि कई संपन्न लोगों का कार्ड बना, लेकिन गरीबों को कार्ड से वंचित रखा गया है़ कार्ड नहीं बनने का मामला पूरे जिले में गहराता जा रहा है़ हर जगह इसका विरोध शुरू हो गया है़ पंचायत चुनाव के बाद कार्डधारियों ने उग्र आंदोलन करने की बात कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >