चोरदाहा चेकपोस्ट पर 86 मालवाहक पकड़ाये

चोरदाहा चेकपोस्ट पर 86 मालवाहक पकड़ाये तीन लाख राजस्व की वसूली6हैज22में- डीटीओ पीके पालहजारीबाग. एनएच-2 (जीटी रोड) चौपारण के चोरदाहा चेकपोस्ट पर मालवाहक वाहन कर की चोरी करने में लगे हैं. बिचौलियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है. डीटीओ पीके पाल एवं बरही एसडीओ मो साबीर हुसैन ने संयुक्त अभियान चला […]

चोरदाहा चेकपोस्ट पर 86 मालवाहक पकड़ाये तीन लाख राजस्व की वसूली6हैज22में- डीटीओ पीके पालहजारीबाग. एनएच-2 (जीटी रोड) चौपारण के चोरदाहा चेकपोस्ट पर मालवाहक वाहन कर की चोरी करने में लगे हैं. बिचौलियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है. डीटीओ पीके पाल एवं बरही एसडीओ मो साबीर हुसैन ने संयुक्त अभियान चला कर दो दिन में 86 मालवाहक वाहन को पकड़ कर तीन लाख से अधिक राजस्व की वसूली की है. प्रतिदिन हजारों गाड़ियों का प्रवेश : चोरदाहा चेकपोस्ट पर उत्तर भारत क्षेत्र के बिहार, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों एवं महानगरों से प्रतिदिन राज्य में हजारों वाहन प्रवेश लेते हैं. बिचौलियों के माध्यम से चेकपोस्ट पर राजस्व न देकर निकल लेते हैं.डीटीओ पीके पाल ने कहा कि चेकपोस्ट पर राजस्व की चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. टीम गठन कर समय-समय पर छापामारी की जा रही है. बिचौलियों को पकड़ कर उस पर मामला दर्ज किया जायेगा. सरकार को पत्र लिखा : डीटीओ पीके पाल, बरही एसडीओ साबीर हुसैन, हजारीबाग मोटर यान निरीक्षक अजय कुमार तीनों अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से सरकार को पत्र लिख कर चोरदाहा चे पोस्ट पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >