53 पंचायत से मुखिया के 293 प्रत्याशी मैदान में

53 पंचायत से मुखिया के 293 प्रत्याशी मैदान में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयार मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी हैफोटो – 6 कोडपी 12प्रेस वार्ता में जानकारी देते उपायुक्त छवि रंजऩप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार जिले के डोमचांच, मरकच्चो व सतगावां प्रखंड में पंचायत चुनाव को […]

53 पंचायत से मुखिया के 293 प्रत्याशी मैदान में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयार मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी हैफोटो – 6 कोडपी 12प्रेस वार्ता में जानकारी देते उपायुक्त छवि रंजऩप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार जिले के डोमचांच, मरकच्चो व सतगावां प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि अब तक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है और प्रथम चरण के 22 नवंबर को होनेवाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि इन प्रखंडों की कुल 53 पंचायत से मुखिया के लिए 293 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसमें 133 महिला व 160 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं.सतगावां प्रखंड की 14 पंचायतों से मुखिया के लिए 84 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसमें 46 महिला व 38 पुरुष शामिल हैं. डोमचांच की 23 पंचायत में मुखिया के कुल 122 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें 49 महिला व 73 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं. इसके अलावा मरकच्चो की 16 पंचायतों से मुखिया के लिए 87 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें 38 महिला व 49 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि डोमचांच प्रखंड की फुलवरिया में मुखिया का निर्विरोध चयन किया गया है. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह भी थे. वार्ड सदस्य के लिए कुल 963 उम्मीदवार लड़ रहे चुनावउपायुक्त ने बताया कि सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो को मिलाकर वार्ड सदस्य के कुल 963 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. सतगावां से 232, डोमचांच से 422 व मरकच्चो से 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं वार्ड सदस्य के लिए निर्विरोध चयन भी हुआ है. सतगावां में 90 प्रत्याशी निर्विरोध चयनित किये गये हैं. इसमें 59 महिला व 31 पुरुष शामिल हैं. डोमचांच में 116 वार्ड सदस्य का निर्विरोध चयन हुआ है. इसमें 73 महिला व 43 पुरुष शामिल हैं. मरकच्चो प्रखंडमें 93 वार्ड सदस्य निर्विरोध चयनित किये गये हैं. इसमें 67 महिला व 26 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कुल 299 वार्ड सदस्य का निर्विरोध चयन हुआ है. इसमें 199 महिला व 100 पुरुष शामिल हैं. जिला परिषद के लिए 39 व पंसस के लिए 231 प्रत्याशी उपायुक्त ने बताया कि तीनों प्रखंडों की पांच सीटों पर जिला परिषद का चुनाव होना है. जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसमें 32 पुरुष व सात महिला हैं. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए 231 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें 117 महिला व 114 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव को संपन्न कराने के लिए मतपत्रों की छपाई को लेकर टीम को कोलकाता भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >