दो मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्द

दो मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्द सिमरिया. नामांकन के बाद शुक्रवार से स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू हुई़ सीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली के नेतृत्व में स्क्रूटनी की गयी़ जिरवाखुर्द, जबड़ा, कसारी, सेरनदाग, जांगी व बगरा पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों के नामांकन की स्कूटनी की गयी़ इस दौरान सेरनदाग के मुखिया प्रत्याशी ज्ञास मिया […]

दो मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्द सिमरिया. नामांकन के बाद शुक्रवार से स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू हुई़ सीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली के नेतृत्व में स्क्रूटनी की गयी़ जिरवाखुर्द, जबड़ा, कसारी, सेरनदाग, जांगी व बगरा पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों के नामांकन की स्कूटनी की गयी़ इस दौरान सेरनदाग के मुखिया प्रत्याशी ज्ञास मिया तथा बगरा के मुखिया प्रत्याशी दुलार राम का नामांकन रद्द किया गया़ वहीं अनुमंडल कार्यालय में टंडवा आठ व सिमरिया की छह पंचायत के पंसस की स्क्रूटनी हुई़ सभी नामांकन सही पाये गये़ इस मौके पर एसडीओ मो मुमताज अली अहमद व प्रत्याशी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >