कटकमसांडी :कटकमसांडी थाना में रंजीत गिरि ग्राम कटकमसांडी ने अपनी बहन के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. जिसमें गांव के लोकेश भुइयां उर्फ लोकन (पिता बुधन भुइयां) के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है.
सहयोग करने में पिता बुधन भुइयां, माता बिंदली देवी,बहन नगीना कुमारी,भाई मनोज भुइयां उर्फ धोंया भुइयां को आरोपी बनाया गया है. कटकमसांडी पुलिस ने लोकेश भुइयां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
