अंतिम दिन 283 नामांकन जिप के लिए छह, मुखिया के लिए 27, पंसस के लिए 21 व वार्ड सदस्य के लिए 229 नामांकन फोटो : जिप सदस्य के लिये नामांकन करती कौलेश्वरी देवी 5 सीएच 1, देवनंदन यादव 2 में व सुनीता देवी 3 में़ चतरा. दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 283 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा़ जिला परिषद सदस्य के लिए छह, मुखिया के लिए 27, पंसस के लिए 21 व वार्ड सदस्य के लिए 229 लोगों ने नामांकन किया़ जिला परिषद के लिए सिमरिया पश्चिमी से फरहाना परवीन, सुनीता देवी, अनामिका देवी, रिंकू देवी व पूर्वी क्षेत्र से देवनंदन यादव व टंडवा-18 से कौलेश्वरी देवी ने नामांकन परचा दाखिल किया़ उक्त लोगों ने विकास भवन में डीआरडीए डायरेक्टर ज्योत्सना सिंह के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया़ वहीं सिमरिया से मुखिया के लिए 16, वार्ड सदस्य के लिए 81, पंसस के लिए 21 व टंडवा से मुखिया के लिए 11, वार्ड सदस्य के लिए 148 लोगों ने नामांकन किया़ जिला परिषद के लिए कई लोगों ने दूसरी बार नामांकन किया़
अंतिम दिन 283 नामांकन
अंतिम दिन 283 नामांकन जिप के लिए छह, मुखिया के लिए 27, पंसस के लिए 21 व वार्ड सदस्य के लिए 229 नामांकन फोटो : जिप सदस्य के लिये नामांकन करती कौलेश्वरी देवी 5 सीएच 1, देवनंदन यादव 2 में व सुनीता देवी 3 में़ चतरा. दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को […]
