बरही़ : बरही पुलिस ने तिलैया डैम के किनारे एक गड्ढे से एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल व किसी युवती का सलवार सूट बरामद किया है़ मोटरसाइकिल व उसका नंबर प्लेट कूचा हुआ है़
जिससे नंबर का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मोटरसाइकिल व सलवार सूट को जब्त कर थाना लाकर मामले की जांच की जा रही है़ बरही पुलिस को उक्त लावारिश मोटरसाइकिल के बारे में चंदवारा पुलिस से सूचना मिली थी़
