स्थापना दिवस पर लगेगा विकास मेला झारखंड स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा विकास मेला में ऋण व परिसंपत्ति का होगा वितरण, योजनाओं की जानकारी दी जायेगी फोटो : बैठक करते डीसी 4 सीएच 10 में़ प्रतिनिधि, चतराझारखंड स्थापना दिवस पर चतरा में 13, 14 व 15 नवंबर को कई कार्यक्रम होंगे़ विकास मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा़ उपायुक्त अमित कुमार ने बुधवार को समाहरणालय में बैठक कर सभी विभाग के पदाधिकारियों को विकास मेला में स्टॉल लगाने को कहा़ उपायुक्त ने बताया कि जिले में संचालित विकास कार्यों के साथ-साथ कला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जायेगा़ मेले में केसीसी कैंप भी लगाया जायेगा़ ऋण व परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जायेगा़ श्री कुमार ने बताया कि जिले में संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी़ बैठक में एसी इंद्रदेव मंडल, एसडीओ नंदकिशोर, डीडब्ल्यूओ भोलानाथ लागुरी, डीएमओ भोला हरिजन, सीएस डॉ एसपी सिंह, साधना जयपुरियार, अमृता खाखा, एनडीसी डॉ अनवर हुसैन, डीएओ अशोक कुमार सिन्हा आदि थे़
स्थापना दिवस पर लगेगा विकास मेला
स्थापना दिवस पर लगेगा विकास मेला झारखंड स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा विकास मेला में ऋण व परिसंपत्ति का होगा वितरण, योजनाओं की जानकारी दी जायेगी फोटो : बैठक करते डीसी 4 सीएच 10 में़ प्रतिनिधि, चतराझारखंड स्थापना दिवस पर चतरा में 13, 14 व 15 नवंबर को कई कार्यक्रम […]
