नामांकन से मतदान तक सुरक्षा रहेगी चौक-चौबंद : एसपी फोटो : बैठक करते एसपी 4 सीएच 12 में़ चतरा.पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन को लेकर एसपी एसके झा ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ श्री झा ने कहा कि नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी़ एसपी ने बताया कि नामांकन से लेकर चुनाव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे़ स्वच्छ व निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर पुलिस कटिबद्ध है़ जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराया जायेगा़ मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें.नक्सलियों के खिलाफ जिले में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है़ नक्सलियों के संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की जा रही है़ लावालौंग, कुंदा, कान्हाचट्टी, सिमरिया, जोरी, हंटगंज आदि थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है़ मौके पर डीएसपी प्रवीण सिंह, एसडीपीओ ज्ञान रंजन के अलावा सीआरपीएफ के पदाधिकारी उपस्थित थे़
नामांकन से मतदान तक सुरक्षा रहेगी चौक-चौबंद : एसपी
नामांकन से मतदान तक सुरक्षा रहेगी चौक-चौबंद : एसपी फोटो : बैठक करते एसपी 4 सीएच 12 में़ चतरा.पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन को लेकर एसपी एसके झा ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ श्री झा ने कहा कि नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी़ एसपी ने बताया कि […]
