वंचित गरीबों को जल्द राशन कार्ड देने की मांग

वंचित गरीबों को जल्द राशन कार्ड देने की मांग हजारीबाग. सदर प्रखंड की चुटियारो पंचायत में राशन कार्ड के वितरण को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. 31 अक्तूबर को पंचायत सेवक सुरेंद्र प्रसाद के हाथों राशन कार्ड बांटा गया. इसमें सरौनी कला में 170, चुटियारो 160, डुमर 170 तथा सरौनीखुर्द गांव में 48 कार्ड […]

वंचित गरीबों को जल्द राशन कार्ड देने की मांग हजारीबाग. सदर प्रखंड की चुटियारो पंचायत में राशन कार्ड के वितरण को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. 31 अक्तूबर को पंचायत सेवक सुरेंद्र प्रसाद के हाथों राशन कार्ड बांटा गया. इसमें सरौनी कला में 170, चुटियारो 160, डुमर 170 तथा सरौनीखुर्द गांव में 48 कार्ड बांटे गये. यह राशन कार्ड बीएलओ द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय आधार पर निर्मित सूची के अनुसार बनाया गया था. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निर्मित इस कार्ड से पंचायत के सैकड़ों गरीब परिवार वंचित हो गये हैं. निवर्तमान मुखिया शांति देवी ने शेष वंचित गरीबों को जल्द से जल्द कार्ड बना कर देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >